DA Hike New Update: सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, डीए में हुई इतनी बढ़ोतरी

DA Hike New Update: अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी है, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले हैं। सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया गया है। आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं, सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि का ऐलान कर दिया गया है।

सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत भत्ते में 2% की वृद्धि का बड़ा ऐलान किया गया है। इस वेतन संशोधन के साथ ही डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है, सातवें वेतन आयोग के तहत 12 मिलियन से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर को इससे बड़ा लाभ मिलने वाला है।

केंद्र सरकार की तरफ से आमतौर पर साल में दो बार डीए और डीआर में बढ़ोतरी को लेकर ऐलान किया जाता है। एक बार मार्च महीने में, तो एक बार अक्टूबर में मार्च महीने में डीए को लेकर ऐलान कर दिया गया है। जानकारी देते हुए बताया गया कि बढ़ा हुआ भत्ता जनवरी से लागू होने वाला है।

डीए में हुई इतनी बढ़ोतरी

अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18000 रुपए या उससे ज्यादा है, तो अब उसे हर महीने 360 रुपए एक्स्ट्रा मिलेंगे। बता दे कि 18000 रुपए मूल वेतन वाले कर्मचारियों को अब 53% की बजाय 55% DA का लाभ मिलने वाला है। यह बढ़ोतरी पिछले कई सालों में सबसे कम मानी जा रही है।

पिछली बार भी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% तक की वृद्धि की गई थी, अबकी बार महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि हुई है। केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से इस एलान का इंतजार कर रहे थे, अब केंद्र सरकार ने उनके इस इंतजार को खत्म कर दिया है।

Leave a Comment